कश्मीर फाइल्स को लेकर अलग- अलग प्रतिक्रियाएँ





कश्मीर फाइल्स को लेकर अलग- अलग प्रतिक्रियाएँ आ रही है. 

 कश्मीर और कश्मीर फाइल्स पर अशोक कुमार पांडेय का यह दूसरा वीडियो है। उस समय के राज्यपाल जगमोहन की भूमिका को लेकर बताया है। मूल बात यह है कि आप इन बातों को जानिए, ख़ुद भी थोड़ा पढ़िए। हर चीज़ को व्हाट्स एप फारवर्ड से जानना भी अपने आप में कामचोरी है। कोई नहीं कह रहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ ग़लत नहीं हुआ। देश हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। आपको भी खड़ा होना चाहिए लेकिन सोचिए आप आज क्यों जागे क्योंकि आप पढ़ने की कोशिश नहीं करेंगे। क्या आप इतिहास पढ़ते हैं? साल भर में या पाँच साल में किसी भी विषय पर इतिहास की कितनी किताबें पढ़ते हैं। इस मुद्दे को लेकर अब नफ़रत फैलाने में मत लगिए बल्कि समझिए कि क्या हुआ और क्यों ख़ास तरह की जानकारी आपके बीच फैलाई जा रही है। अशोक कुमार पांडेय ट्विटर पर भी हैं। उनके ट्विटर हैंडल पर भी कई और चीजें हैं। उनके हैंडल का पता @Ashok_Kashmir है।

Next Post Previous Post

विज्ञापन