पंजाब में 18 अप्रैल से ब्लॉक स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे

 



चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉविजय सिंगला ने आज ऐलान किया कि राज्य में 18 अप्रैल से स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे. 

उन्होंने कहा कि राज्य निवासी संचारी और ग़ैर-संचारी बीमारियों की दोहरी मार बर्दाश्त कर रहे हैं और इनमें से बहुत सी बीमारियों की रोकथाम जल्दी जांच करस्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करसमय पर रेफरल और प्रबंधन के साथ की जा सकती है. 

डॉसिंगला ने कहा कि इसके अलावा जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य के प्रति बुरी आदतें कई बीमारियों के मुख्य कारण पाए गए हैं.


इन स्वास्थ्य मेलों के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि जल्द जांच और रोकथाम से बीमारियों की दर और रोकथाम योग्य मृत्यु दर को काफ़ी हद तक घटाया जा सकता है. 


यह मेले ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जाएंगेजहाँ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न बीमारियाँ और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी.


स्वास्थ्य मंत्री ने अधिक जानकारी देते हुए कहा कि यह मेले सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे. 


इन मेलों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अलावा सरकार के अन्य कई विभाग जैसे खाद्य एवं आपूर्ति विभागयुवा मामले एवं खेल विभागआयूष विभागस्कूल शिक्षा विभागमहिला एवं बाल विकास विभागसूचना एवं लोक संपर्क विभागपंचायती राज संस्थान एवं शहरी विकास विभाग हिस्सा लेंगे.


कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न संचारी और ग़ैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों में स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता बढ़ाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया और यह मेले स्वास्थ्य व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नवीन मास मीडिया और मिड-मीडिया गतिविधियों के द्वारा लाभार्थियों को प्रेरित करेंगे.


इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब के प्रमुख सचिव श्री राज कमल चौधरी ने बताया कि इन स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन सम्बन्धी राज्य के सभी उपायुक्तों को विस्तृत हिदायतें जारी कर दी गई हैं


यह परिकल्पना की गई है कि यह स्वास्थ्य मेले ऐसे लोगों को बड़े स्तर पर आकर्षित करेंगेजो नि:शुल्क आवश्यक रोग परीक्षणों और दवाओं के साथ मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्राप्त करने के इच्छुक हैं.


प्रमुख सचिव ने आगे कहा कि यह मेले लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देने में भी मदद करेंगे और प्रयोगशाला सेवाएंपरामर्शदवा और उपचाररेफरल आदि विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी.


Next Post Previous Post

विज्ञापन