भारत जोड़ो यात्रा से दुखद ख़बर, जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन

संतोख सिंह, कांग्रेस सांसद।


फगवाड़ा: भारत जोड़ो यात्रा से एक दुखद ख़बर आ रही है। पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया है। वे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे जहां वे अचानक बीमार पड़ गए। आनन फानन में उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। 


आपको बता दें कि कांग्रेस की बारे जोड़ो यात्रा इस समय आख़िर पड़ाव में है। इस वक़्त पंजाब में है। संतोख सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई। जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी की हालत बिगड़ते ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया और उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


रागा की यात्रा आज सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यात्रा को सुबह 10 बजे  जालंधर के गोराया में पहुंचना था, जहां लंच के लिए यात्रा में विराम होता। उसके बाद शाम तीन बजे यात्रा को फिर से शुरू होती और शाम छह बजे  फगवाड़ा के बस स्टेशन के पास रुकती। आज यात्रा का रात्रि विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में था।



भारत जोड़ो यात्रा आज के लिए स्थगित


आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। ऐसी खबर है कि भारत जोड़ो यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है।


नेताओं ने जताया दुख


पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर से कांग्रेस सांसद के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।" वहीं पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी दुख प्रकट किया है। 


Next Post Previous Post

विज्ञापन