Congress East to West Yatra : भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस करने जा रही एक और यात्रा का प्लान, पढ़ें

 


नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) एक यात्रा के बारे में प्लानिंग कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा है कि इस बार पूर्व से पश्चिम की यात्रा होगी। शायद अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक, पर विचार किया जा रहा है, लेकिन इसका प्रारूप भारत जोड़ो यात्रा से थोड़ा अलग हो सकता है।


पार्टी अध्यक्ष जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित) के बाद, पार्टी अब पूर्व से पश्चिम यात्रा पर विचार कर रही है। "बहुत उत्साह और ऊर्जा है। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी लगता है कि इसकी आवश्यकता है लेकिन पूर्व-पश्चिम यात्रा का प्रारूप दक्षिण-से-उत्तर भारत जोड़ो यात्रा के प्रारूप से भिन्न हो सकता है।” 


भारत जोड़ो यात्रा से अलग होगा पारुप


जयराम रमेश ने जोर देकर कहा कि एक पूर्व से पश्चिम यात्रा - शायद अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक - पर विचार किया जा रहा है, लेकिन इसका स्वरूप भारत जोड़ो यात्रा से थोड़ा अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इसके पास इतना विस्तृत बुनियादी ढांचा न हो जो भारत जोड़ो यात्रा के लिए जुटाया गया हो और इसमें कम यात्री हों।


कांग्रेस नेता ने कहा  इस मार्ग पर जंगल और नदियाँ हैं,  "यह एक बहु-मोडल यात्रा होगी, लेकिन ज्यादातर यह एक पदयात्रा होगी।"


जून या नवंबर से पहले शुरु होगी यात्रा


नई यात्रा के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए, जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा को अप्रैल और नवंबर में आगामी राज्य चुनावों के कारण जून से पहले या नवंबर से पहले शुरू किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तुलना में कम अवधि की होगी और इस बारे में अधिक निर्णय अगले कुछ हफ्तों में लिया जाएगा।


Next Post Previous Post

विज्ञापन