JEE Mains 2023 Result: पहले सत्र का परिणाम जारी, यहाँ चेक करें, सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द



JEE Mains Session 1 Result 2023 Live Updates: JEE Mains Session 1 के परीक्षा परिणाम का इंतजार करने वालों के लिए अच्छी ख़बर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के पहले सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 

उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। JEE Mains Session 1 के परिणाम के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि हैं।

JEE Mains Session 1 की फाइनल आंसर की भी आ चुकी है।

JEE Mains Session 1  का रिजल्ट कैसे चेक करें?

jeemain.nra.nic.in पर जाएं

जेईई मिनट्स सत्र 1 परिणाम लिंक खोलें

पूछे गए लॉगिन विवरण दर्ज करें

सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।

इतने लाख लोगों दी परीक्षा

इस बार कुल 8.6 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 1 और 0.46 लाख उम्मीदवारों ने पेपर 2 की परीक्षा दी थी। इंजीनियरिंग पेपर के लिए कुल उपस्थिति 95.79 प्रतिशत है, जो एनटीए द्वारा प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के बाद से उच्चतम है।

जेईई मेन फाइनल आंसर की परीक्षा की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।

JEE Mains 2023: सत्र 2 के लिए कहां आवेदन करें

JEE Mains Session 2 पंजीकरण jeemain.nta.nic.in पर होस्ट किया जाएगा। उपलब्ध होने पर सीधा लिंक यहां जोड़ दिया जाएगा।

NTA JEE सत्र 2 परीक्षा 2023: पंजीकरण आज से शुरू होगा

NTA JEE सत्र 2 परीक्षा 2023 पंजीकरण आज, 7 फरवरी, 2023 से शुरू होगा। उम्मीदवार पंजीकरण लिंक के लिए JEE Mains की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।


Next Post Previous Post

विज्ञापन