Bhool Bhulaiyaa 3 : फिर लौटेंगे रूह बाबा, फ़िल्म दिवाली 2024 में होगी रिलीज़, जानें पूरी जानकारी

 


Bhool Bhulaiyaa 3 : कॉमेडी के चाहने वालों के लिए एक बार फिर ख़ुशख़बरी है। ख़बर है की Bhool Bhulaiyaa सीरीज़ की तीसरी फ़िल्म Bhool Bhulaiyaa 3 इस साल आ रही है। साथ ही कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 


Bhool Bhulaiyaa 2 की जबर्दस्त सफलता के बाद अब इसके निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा भाग बनाने का फैसला किया है। पिछले कई दिनों से इस फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब Bhool Bhulaiyaa 3 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। 


सोशल मीडिया पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फैंस के साथ एक टीजर साझा कर इस बात पर मुहर लगा दी है कि जल्द ही दर्शकों को Bhool Bhulaiyaa 3 देखने को मिलने वाली है। 57 सेकंड के टीजर में कार्तिक आर्यन फिर से भूतिया हवेली के अंदर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका दमदार डायलॉग भी सुनने को मिलता है। 


कार्तिक कहते हैं,  ''क्या लगा था कहानी खत्म हो गई? दरवाजा तो बंद होते ही हैं खुलने के लिए।'' इस वीडियो में कार्तिक आगे कहते हैं कि मैं आत्माओं से बात ही नहीं करता बल्कि मेरे अंदर आत्माएं आ भी जाती हैं।


Bhool Bhulaiyaa 3 Cast & Crew


इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में एक बार फिर कार्तिक आर्यन नज़र आएँगे। उनके साथ ये लोग आएँगे नज़र-


Cast of Bhool Bhulaiyaa 3


Kartik Aaryan

Kiara Advani

Tabu

Rajpal Yadav

Sanjay Mishra

Manoj Joshi

Ashwani Kalsekar

 

Bhool Bhulaiyaa 3 Director and Producer


Director of Bhool Bhulaiyaa 3

Anees Bazmee


Producers of Bhool Bhulaiyaa 3

Anees Bazmee, Bhushan Kumar, Murad Khetani, Krishan Kumar


Music director of Bhool Bhulaiyaa 3


Pritam Chakraborty, Tanishk Bagchi, Sandeep Shirodkar


Genre of Bhool Bhulaiyaa 3


Comedy

Drama

Horror



Bhool Bhulaiyaa 3 Release Date


29 Oct 2024 Expected

फिल्म की इस घोषणा पर अब लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''यह आज की सबसे बेस्ट न्यूज है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''यह फिल्म सुपरहिट होगी।''  एक अन्य यूजर ने लिखा, ''पूरी टीम को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें कि फिल्म के निर्देशन की कमान एक बार फिर से अनीस बज्मी के हाथ में दी गई है। इसका निर्माण टी-सीरीज द्वारा किया जा रहा है। इस हॉरर कॉमेडी को दीवाली 2024 में रिलीज करने की तैयारी है। 


Next Post Previous Post

विज्ञापन