Digvijay Chautala Wedding : शादी के बंधन में बंदे दिग्विजय चौटाला और लगन कौर रंधावा, देखें तस्वीरें



Digvijay Chautala Wedding : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के पोते दिग्विजय चौटाला शादी (15 मार्च 2023) के बंधन में बंद गए है। उनकी लगन कौर रंधावा से शादी हुई है। 

भाई की शादी में हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला भी नाचते हुए दिखाई दिए। समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। उनके साथ हरियाणा के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय और सरकार के और भी मंत्रियों ने शादी समारोह में शिरकत की।

ये हस्तियाँ पहुँची शादी में






इस शाही शादी में हरियाणा सरकार के अलावा के उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। सभी का जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्विजय के पिता अजय चौटाला ने स्वागत किया।

नहीं पहुंचे दादा और चाचा





इस हाई प्रोफाइल शादी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो और दिग्विजय के दादा ओमप्रकाश चौटाला और इनेलो के एक मात्र विधायक चाचा अभय सिंह चौटाला शादी में नहीं पहुँचे। बताया जा रहा है कि शादी के लिए परिवार की ओर से कार्ड भी दिया गया था। सिरसा में 10 मार्च को शादी के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज दिया गया था। चौटाला हाउस पर रिंग सेरेमनी कार्यक्रम हुआ था। वहीं अभय चौटाला का परिवार नहीं पहुँचा था।

कौन है लगन कौर रंधावा?





लगन कौर रंधावा और दिग्विजय चौटाला 15 मार्च को दिल्ली में शादी के बंधन में बंधेंगे। लगन कौर रंधावा पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। लगन मजीठा से कांग्रेस के पूर्व विधायक सविंदर सिंह कथूनांगल (Savinder Singh Sathunangal) की पोती हैं। सविंदर सिंह का परिवार पहले SAD (शिरोमणी अकाली दल) से संबद्ध रखता था। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। दिग्विजय और लगन ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। लगन के पिता का नाम दीपकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर है। 


Next Post Previous Post

विज्ञापन