Rahul Gandhi Modi Surname Case : राहुल गांधी को सजा दिए जाने के ऐलान पर प्रियंका गांधी का भाई के लिए प्यारा संदेश, पढ़ें




नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में गुजरात की एक अदालत ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाते ही राहुल गांधी को जमानत मिल गई। उनकी सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाडरा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को लेकर सरकार पर सीधा निशाना साधा है।


क्या कहा प्रियंका गांधी ने?



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरा भाई न कभी डरा है, न कभी डरेगा। वह सच बोलते रहे हैं, वह सच बोलते रहेंगे। देश की जनता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि सच की ताकत और करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

Next Post Previous Post

विज्ञापन