Haryana Corona Cases Today : हरियाणा में 19 जिलों में फैला कोरोना का संक्रमण, बीते 24 घंटे में आए इतने केस, देखें



Haryana Corona Cases Today : देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस के बीच हरियाणा में तेज़ी से कोरोना के मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है। प्रदेश के 19 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। अब तीन जिले नूंह, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ ही ऐसे हैं जहां कोरोना का मरीज सक्रिय नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 6.29 फीसदी पहुंच गई है। हालांकि, रिकवरी दर 98.82 और मृत्यु दर 1.01 फीसदी पर स्थिर है।


रविवार को पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 428 नए मरीज मिले। इन नए मरीजों को मिलाकर अब प्रदेशभर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है। ये संख्या तो तब है, जब रविवार को 415 मरीज ठीक भी हुए। सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, कैथल और नूंह में कोई नया केस नहीं मिला है।




प्रदेश में मिले नए कोरोना संक्रमित


जिला            

मरीज

गुरुग्राम

217

पंचकूला

60

फरीदाबाद

41

जींद    

27

हिसार

17

अंबाला      

15

करनाल

13

कुरुक्षेत्र            

06

सोनीपत    

05

झज्जर   

03

चरखी दादरी

03

पलवल      

02

यमुनानगर

02

पानीपत

01



अकेले गुरुग्राम में पूरे हरियाणा के बराबर सक्रिय मरीज


पूरे हरियाणा के बराबर अकेले गुरुग्राम में 940 सक्रिय मरीज हैं। फरीदाबाद में 292, पंचकूला में 219, रोहतक में 65, करनाल में 63, अंबाला में 56, झज्जर में 32, हिसार में 30, जींद में 27, यमुननागर में 25, कुरुक्षेत्र-सोनीपत में 22-22, पलवल में 18, पानीपत में 16, सिरसा में 7, चरखी दादरी-कैथल में 6-6, भिवानी में 2, रेवाड़ी में अभी 1 कोरोना मरीज इलाज करा रहे हैं।


सिर्फ 20 लाख ने ली एहतियाती खुराक


हरियाणा में कोरोना टीकाकरण की 103 प्रतिशत पहली डोज, 86 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है लेकिन तीसरी डोज अर्थात एहतियाती टीका मात्र 20 लाख लोगों ने ही लगवाया है। शत-प्रतिशत बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें सप्लीमेंट देने की योजना बनाई है।


हरियाणा के लिए ये है गाइडलाइन 

  • सभी कोविड पॉजिटिव के सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं।
  • अस्पताल में कोविड के अनुकूल व्यवहार के बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।
  • भीड़भाड़ वाली उच्च जोखिम वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य है।
  • एन्फ्लुएंजा टेस्टिंग के लिए सभी अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर बना दिए गए हैं।
  • सभी स्तर पर कोविड-19 संबंधित दवाओं की उपलब्धता की निगरानी की जा रही है।
Next Post Previous Post

विज्ञापन