Ludhiana Gas Leak : पंजाब के लुधियाना में दूध फैक्ट्री में गैस लीक से 9 लोगों की मौक, इलाके को किया गया सील



लुधियाना : पंजाब से बड़ी अपडेट सामने आ रहा है। यहाँ जिला लुधियाना में ग्यासपुरा स्थित एक फैक्ट्री में सुबह गैस लीक हो गई। जिसके चलते कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह एक दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने की वजह से अफरा-तफरी मच गई। शहर के ग्यासपूरा एरिया में सुआ रोड पर गैस रिसाव से 9 लोगों की मौत हुई है। जिसमें 3 बच्चे भी बताए जा रहे हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गैस कहां से लीक हुई है।  

इलाक़े को किया गया सील

दमकल विभाग के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस ने यहां से आरती क्लीनिक और एक कन्या दुकान के लोगों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। शहर के ग्यासपुर एरिया में सितारा सिनेमा के पास दूध फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से दर्जन से भी ज्यादा लोग बेहोश हो गए थे। जिस कारण इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि गोयल मिल्क प्लांट नाम से इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी प्रोडक्ट आते हैं और इन्हें आगे सप्लाई किया जाता है। इन्हें ठंडा करने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस लीक हुई है। आसपास के घरों के लोग घरों में ही बेहोश हो गए हैं जिनको पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंचा रही है। 




Next Post Previous Post

विज्ञापन