Haryana Ration News : हरियाणा के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए आई खुशख़बरी, इस माह दो बार मिलेगा राशन, पढ़ें पूरी ख़बर

Harlan BPL Ration Card News : हरियाणा के लाखों लोगों के लिए राहत की ख़बर आई है। राज्य में जो राशन कार्ड धारक है उनके लिए गुड न्यूज़ है।


हरियाणा सरकार मई में उनको दोगुना राशन देगी है। अब सरकार ने मई में कार्डधारियों को दो बार राशन देने का फैसला किया है। 


अप्रैल माह का राशन मई माह में राशन डिपो पर वितरित किया जा रहा है जबकि मई माह का राशन भी इसी माह में वितरित किया जाएगा। यह राशन 20 मई के आसपास राशन डिपो पर वितरित होगा।


बीच में एक माह के राशन को लेकर चल रही थी दिक़्क़त


परिवार पहचान पत्र लागू होने के बाद एक माह के राशन के वितरण को लेकर जनवरी माह से दिक्कत आनी शुरू हो गई थी। 


जनवरी का फरवरी फरवरी का मार्च, मार्च का अप्रैल और अब अप्रैल का मई में राशन वितरित किया गया। मई माह की एलोकेशन भी विभाग के पास पहुंच गई है।




इतने लोगों को मिलेगा राशन


खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मई माह में 31 लाख 87 हजार 107 कार्ड धारकों को गेहूं चीनी वितरित की जाएगी। 


इसमें एएवाई कार्ड धारकों के लिए 26 हजार 259 किलोग्राम और एसबीपीएल कार्ड धारकों के लिए मई माह के लिए 20 लाख 64 हजार 283 किलोग्राम चीनी की एलोकेशन जारी की गई है। 


इसी प्रकार से इन्हीं कार्ड धारकों मई माह में एएसवाई को 19 लाख 28 हजार 519 किलोग्राम और एसबीपीएल श्रेणी के लिए 3 करोड़ 40 लाख 27 हजार 970 किलोग्राम गेहूं का एलोकेशन जारी की गई है। 



अप्रैल मई में कितने कार्ड धारकों के लिए जारी हुई एलोकेशन 



#

जिला

अप्रैल                     मई

1

अंबाला

142414         142414

2

भिवानी 

164991         164991

3

चरखीदादरी

64462           63362

4

फरीदाबाद

175350         175429

5

फतेहाबाद  

145615         145615

6

गुरुग्राम 

119585         119585

7

हिसार 

246453         246453

8

झज्जर

90497           90497

9

जींद

172314         172314

10

कैथल  

143096         143096

11

करनाल

201959          201960

12

कुरुक्षेत्र

134668          134668

13

महेंद्रगढ़ 

115502          115502

14

मेवात

177123          177123

15

पलवल

139886          139886

16

पंचकूला 

51181            51181

17

पानीपत

153415          153415

18

रेवाड़ी 

99932            99955

19

रोहतक

115434          115434

20

सिरसा

 212352         212352

21

सोनीपत

163700          163700

22

यमुनानगर

158165          158175



डीएफएससी नारनौल कुशलपाल सिंह ने बताया कि अप्रैल माह का राशन कई माह में वितरित कर दिया गया है। मई माह का राशन इसी माह वितरित किया जाएगा। सभी राशन डिपो पर कुछ ही दिन में राशन पहुंच जाएगा। उसके बाद 20 मई के आसपास राशन वितरित कर दिया जाएगा।

Next Post Previous Post

विज्ञापन