𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : उप निगमायुक्त ने किया पुराना हमीदा की सीएफसी का निरीक्षण, जांची सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान उप निगमायुक्त ने कर्मचारियों व लोगों से की बातचीत





यमुनानगर DIGITAL DESK ||   नगर निगम उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने वीरवार को वार्ड नंबर 14 के पुराना हमीदा में बनाई गई सीएफसी अर्थात नागरिक सुविधा केंद्र का जायजा लिया। यहां तैनात कर्मचारियों से उन्होंने बातचीत की और लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सीएफसी खुलने से अब उन्हें नगर निगम कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ती। उनके प्रॉपर्टी टैक्स, प्रॉपर्टी आईडी संबंधित कार्य व अन्य निगम संबंधित कार्य सीएफसी पर ही हो जाते है। इस दौरान उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कर्मचारियों के साथ अपने काम कराने आए लोगों से भी बातचीत की।



बता दें कि कुछ माह पूर्व मेयर मदन चौहान ने पुराना हमीदा का जायजा लेकर यहां बनी लाइब्रेरी को सीएफसी में तब्दील कराया था। क्योंकि यहां लाइब्रेरी में न तो किताब थी और न ही लोगों के पढ़ने की व्यवस्था। कुछ लोग यहां जुआ खेलते थे। जिसके बाद इसे सीएफसी में तब्दील किया गया। अब यहां हमीदा के लोगों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधित कार्य जाते है। अब क्षेत्र के लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स, प्रॉपर्टी आईडी त्रुटियां व अन्य निगम संबंधित कार्य कराने के लिए निगम कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ती है। पुराना हमीदा के लोगों के उनके घर के पास ही प्रॉपर्टी संबंधित हर कार्य हो रहे है। उप निगम आयुक्त ने अधिकारियों को सीएफसी का ध्यान रखने और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।





https://ift.tt/hwp4IMc
Next Post Previous Post

विज्ञापन