𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : निगम ने सात दिन में शहर से उठाया 1900 टन कचरा, आठवें दिन भी जारी रहा अभियान

अब खुले में कचरा डालने वालों पर निगम करेगा चालान


विशेष सफाई अभियान के तहत शहर में लगे गंदगी के ढेर किए साफ


सभी वार्डों में खाली प्लाटों, सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी गंदगी को किया जा रहा साफ







यमुनानगर DIGITAL DESK  ||   शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए गए विशेष कचरा उठान अभियान से शहर में लगे गंदगी के ढेर साफ हुए है। सात निगम में नगर निगम ने निगम क्षेत्र से लगभग 1915 टन कचरा साफ कर उसका उठान किया है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर आठवें दिन भी विशेष सफाई अभियान जारी रहा। निगम कर्मियों ने हर वार्ड में खुले में जमा गंदगी व कचरे के ढेर साफ किए। शहर से गंदगी साफ होने से लोग निगम की सराहना कर रहे है। क्योंकि निगम द्वारा ऐसे स्थानों की भी सफाई की गई है, जहां लंबे समय से गंदगी जमा थी। निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में खाली स्थानों व प्लाटों की सफाई कर चकाचक किया। सात दिनों में वार्ड एक से 11 तक औसतन 132 टन रोजाना कचरे का उठान किया गया। वहीं, जोन दो यानि वार्ड 12 से 22 तक औसतन 140 टन कचरे का उठान किया गया। सात दिन में लगभग 1915 टन कचरे का उठान किया गया।



सात दिन में उठाया गया 1915265 किलोग्राम कचरा -


नगर निगम द्वारा सात दिन में कुल 1915265 किलोग्राम कचरा दोनों जोन से साफ किया गया। जोन नंबर एक से कुल 930895 किलोग्राम कचरा यानि लगभग 930 टन कचरे का उठान किया गया। वहीं, जोन नंबर दो से 984370 टन कचरे का उठान कर कचरा प्लांट में पहुंचाया गया। जोन एक में एक दिसंबर को 142205 किलो, दो दिसंबर को 137105 किलो, तीन को 56245 किलाे, चार को 148340 किलोग्राम, पांच को 150770 किलो, छह को 144185 व सात दिसंबर को 152045 किलोग्राम कचरे का उठान किया गया। इसी तरह जोन नंबर दो में एक दिसंबर को 146290 किलोग्राम, दो दिसंबर को 143100 किलोग्राम, तीन को 44160 किलोग्राम, चार को 168200 किलोग्राम, पांच दिसंबर को 151530 किलोग्राम, छह दिसंबर को 146450 किलोग्राम और सात दिसंबर को 184640 किलोग्राम कचरे का उठान किया गया।






निगरानी के लिए बनाए गए तीन जोन -


निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर कचरा उठान अभियान का नोडल अधिकारी अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार को बनाया गया। अभियान की निगरानी के लिए तीन जोन बनाए गए। वार्ड एक से सात तक उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव, वार्ड आठ से 15 तक संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा व वार्ड 16 से 22 तक उप निगम आयुक्त अशोक कुमार द्वारा निगरानी की गई। तीनों अधिकारियों ने अपने अपने जोन में अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वार्ड नंबर एक से 11 तक सीएसआई हरजीत सिंह व वार्ड 12 से 22 तक सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में सफाई की जा रही है। प्रत्येक वार्ड में सफाई निरीक्षक सफाई करवा रहे है। सफाई कर्मचारी हर वार्ड में खाली प्लाटों, सड़क किनारों व अन्य स्थानों पर जमा गंदगी को कस्सी व जेसीबी के माध्यम से साफ कर रहे है। निगम के टिप्पर व ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से कचरा कैल व औरंगाबाद कचरा निस्तारण प्लांटाें में पहुंचाया गया।



खुले में कचरा डालने वालों पर होगी कार्रवाई - धीरज कुमार


अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने कहा कि हमारा शहर सुंदर, साफ व स्वच्छ बने, इसी दिशा में नगर निगम कार्य कर रहा है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर शहर में विशेष कचरा उठान अभियान चलाया गया है। खाली प्लाटों व स्थानों पर पड़ी गंदगी को साफ किया गया है। अब यदि कोई खुले में कचरा डालेगा तो उसके खिलाफ निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील कि वे अपने आसपास कचरा ने फैलने दें। कचरा एकत्रित करने के लिए डस्टबिन लगाए। खुले में कचरा न फेंके। निगम की गाड़ी में ही कचरा डाले। इसके अलावा यदि कहीं कचरे का ढेर लगा है तो इसकी सूचना निगम को दे।





https://ift.tt/NRMAFfZ
Next Post Previous Post

विज्ञापन