Haryana Weather Update : हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें आज का मौसम

Haryana Weather Update


आज का मौसम: उत्तर भारत में ठंड का का प्रकोप बढ़ने लग गया है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह लगातार पार गिर रहा है। वहीं हरियाणा और पंजाब में ठंड का मौसम धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है।  


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में आज फिर मौसम बदलने की संभावना है।


हरियाणा और पंजाब में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लोग ठंड से कांप रहे हैं। सुबह-शाम कोहरे की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। 


कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के कारण दोनों इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है।


मौसम विभाग के मुताबिक आज से मौसम फिर बदलने की संभावना है। आज और कल बादल छाये रहने और हवा चलने की संभावना है। हाल ही में राज्य के कई जिलों में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। 


मौसम विभाग के मुताबिक, 13 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंशिक बारिश के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में आज धूप रहेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भारी ठंड का अलर्ट जारी किया है। बढ़ती धुंध को लेकर पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।

Next Post Previous Post

विज्ञापन