𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : पूर्व मंत्री ने साधा किसान आंदोलन पर निशाना - कहा आंदोलन करने वाले किसान नकली

पूर्व मंत्री ने साधा किसान आंदोलन पर निशाना


कहा आंदोलन करने वाले किसान नकली



यमुनानगर DIGITAL DESK  ||   पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि किसान आंदोलन में शामिल किसान असली किसान नहीं है। उन्होंने कहा कि आज कुछ देश विरोधी ताकतें पीएम मोदी की लोकप्रियता से बौखलाई हुई है। उन्हीं लोगों द्वारा किसानों के नाम पर यह आंदोलन किया जा रहा है। पूर्व मंत्री आज रादौर में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 


उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसको लेकर इन भ्रष्टाचारियों ने किसानों का एक टूल किट बनाया हुआ है, और इनका एजेंडा सरकार को अस्थिर करने का है। वही चंडीगढ़ मेयर चुनाव बारे पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला है वह उस पर कोई टिपण्णी नहीं करना चाहते, लेकिन अंदर जो भी हुआ वो लोग ही जानते है। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर एक बार फिर काबिज होगी प्रदेश के लोगों ने यह मन बना लिया है।


READ ALSO  -   𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : केंद्र की आयुष्मान स्कीम के आगे प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टर ने जोड़े हाथ - योजना बन चुकी है बोझ- IMA

https://ift.tt/swdkegb
Next Post Previous Post

विज्ञापन