𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : निगम की अनुमति के बिना होर्डिंग लगाया तो होगी कार्रवाई, सामान होगा जब्त

निगम ने अभियान चलाकर शहर में लगे अवैध होडिंग व फ्लेक्स बोर्ड हटाए


शहर के रेलवे रोड, गोविंदपुरी रोड, मॉडल टाउन में स्ट्रीट लाइट के पोल व अन्य स्थानों पर लगे हुए थे होडिंग






यमुनानगर DIGITAL DESK ||    शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड, पोस्टर व बैनरों को हटाने के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत निगम की टीमों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनरों को हटवाया। यह होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड शहर के मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के पोल, विभिन्न चौकों, पार्कों की दीवारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए हुए थे। इससे जहां शहर की सुंदरता बिगड़ती है। वहीं, नगर निगम के राजस्व को नुकसान हो रहा था। सहायक अभियंता राजेश शर्मा ने कहा कि निजी प्रचार करने के लिए निगम द्वारा कुछ स्थान निर्धारित किए हुए है। निर्धारित फीस जमा कर लोग इन स्थानों पर अपने होर्डिंग व प्रचार सामग्री लगा सकते है। इनके अलावा निगम की अनुमति के बिना यदि किसी ने शहर में अवैध होर्डिंग लगाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त किया जाएगा।






नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग और फ्लेक्स हटाने के लिए सहायक अभियंता राजेश शर्मा के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता पंकज कांबोज व अन्य निगम कर्मचारियों की टीम बनाई हुई है। निगम की इस टीम द्वारा वार्ड नंबर एक से 22 तक विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड व बैनर हटाने का अभियान चलाया हुआ है। निगम की टीम द्वारा रेलवे रोड पर अग्रसेन चौक से स्टेशन तक, मॉडल टाउन, गोविंदपुरी रोड, जगाधरी बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे स्ट्रीट लाइट पोल व अन्य स्थानों पर अवैध रूप से लगाए होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाए। इस दौरान रेलवे रोड पर अग्रसेन चौक, मधु चौक, प्यारा चौक, शहीद भगत सिंह चौक, महावीर चौक, रेलवे स्टेशन चौक तक काफी संख्या में होर्डिंग लगाए हुए थे। मॉडल टाउन में नेहरू पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यह होर्डिंग लगाए हुए थे। निगम कर्मियों ने इन होर्डिंग व बैनरों को उतारकर वाहनों में लोड कर निगम के गोदाम में पहुंचाया। सहायक अभियंता राजेश शर्मा ने कहा कि कुछ लोगों ने शहर में बिना निगम की अनुमति लिए अवैध रूप से होर्डिंग व फ्लैक्स बोर्ड लगाए हुए थे। जो अवैध हैं। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर इन अवैध होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को हटाया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बिना कोई भी होर्डिंग और बैनर न लगाए। बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड को हटाकर जब्त कर लिया जाएगा। निगम द्वारा होर्डिंग व बैनर लगाने के लिए कुछ स्थान निर्धारित किए गए है। यदि किसी को अपने प्रचार के लिए होर्डिंग लगाने है तो निर्धारित फीस जमा कर निर्धारित स्थानों पर होर्डिंग लगा सकते है। होर्डिंग लगाने के लिए इच्छुक व्यक्ति उनसे संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने में सभी शहरवासी सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। पार्कों की दीवारों, चौकों व अन्य सरकारी भवनों की दीवारों पर पोस्टर न लगाए। इससे हमारे शहर की सुंदरता बिगड़ती है। इसलिए शहर को सुंदर बनाने में सभी सहयोग करें।



https://ift.tt/RkDNu2K
Next Post Previous Post

विज्ञापन