𝐑𝐚𝐝𝐚𝐮𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : कथावाचक पंडित ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, पंडित ने वीडिय़ों व फोटो वायरल करने की दी धमकी

विवाहिता ने बताया कि पंडित ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी वीडिय़ों व फोटो वायरल कर देगा, उसने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी !



रादौर, डिजिटल डेक्स।।  विवाहिता ने कथा करने वाले पंडित पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने, छेडछाड़ करने व जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पंडित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति विदेश में रहता है। जिस कारण वह अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है। उसे घर पर कथा करवानी थी। जिसके लिए वह पंडित प्रवीन के संपर्क में आई। 

पिछले दिनों उसने कथा में अपने पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों को भी बुलाया हुआ था। कथा के बाद सभी अपने घर चले गए। अगले दिन उक्त व्यक्ति अपना कुछ सामान लेने उसके घर आया और चला गया। 


फिर कुछ दिन बाद वह दोबारा उसे उसके घर आया तो उसने पंडित के इस तरह बार बार उसके घर आने का विरोध किया। इस प्रकार वह बार बार उसे फोन कर भी परेशान करने लगा। 

जिस पर मैने उसका नंबर ब्लाक कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद पंडित जबरन उसके घर में घूस गया। उस समय उसके घर पर कोई नहीं था। वह करने लगा कि तूने मैने नंबर ब्लाक क्यों किया है। 

जब मैने उसका विरोध किया तो वह गुस्से में आ गया और उसे जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पंडित ने उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी वीडिय़ों व फोटो वायरल कर देगा। उसने उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें
चंडीगढ़ : पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर और भाजपा नेता भूमि सिंह राणा कांग्रेस में हुए शामिल https://ift.tt/YtW5uN6
Next Post Previous Post

विज्ञापन