𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : वार्ड छह व 13 में लगे शिविरों में 35 संपत्तियां सत्यापित, नौ ने लगवाए ऑब्जेक्शन

सोमवार को सेक्टर 17 के सामुदायिक केंद्र व पुराना हमीदा के नागरिक सुविधा केंद्र में लगेंगे शिविर


अब तक नगर निगम क्षेत्र की 52852 संपत्तियां हुई सत्यापित








यमुनानगर DIGITAL DESK ||   नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियां शत प्रतिशत सत्यापित करने के लिए निगम द्वारा जहां डोर टू डोर निगम कर्मी भेजकर प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त की जा रही है। वहीं, निगम की ओर से हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी सत्यापित करने के साथ साथ ऑब्जेक्शन भी दर्ज किए जा रहे हैं। शनिवार को वार्ड नंबर छह के सरकारी स्कूल गढ़ी मुंडों व वार्ड नंबर 13 के ममीदी स्थित सरकारी स्कूल में क्षेत्र की संपत्तियां सत्यापित करने के लिए शिविर लगाए गए।



वार्ड छह में दस लोगों की संपत्तियां सत्यापित की गई, जबकि सात लोगों ने मोबाइल नंबर, नाम, प्लाट एरिया, पता व अन्य के ऑब्जेक्शन दर्ज कराए। इसी तरह वार्ड 13 में 25 संपत्ति धारकों की संपत्ति सत्यापित की गई। मोबाइल नंबर गलत होने पर यहां दो लोगों ने ऑब्जेक्शन लगवाए। दोनों वार्डाें में कुल 36 संपत्तियां सत्यापित की गई, जबकि नौ लोगों ने ऑब्जेक्शन लगवाए। इनके अलावा हर वार्ड में निगम कर्मी घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे हैं। अब तक नगर निगम क्षेत्र की कुल 210791 में से 52852 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है।




इनके अलावा निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करने व ऑब्जेक्शन दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। शहरवासी स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कर सकते है। 25.7 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर यमुनानगर प्रदेश में पहले स्थान पर है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने सभी संपत्तिधारकों से अपील की है कि वे निगम द्वारा उनके घर पर भेजे जा रहे कर्मचारी से या निगम द्वारा लगाए जा रहे शिविरों में जाकर अपनी संपत्ति सत्यापित कराए। अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कराने में वह नगर निगम का सहयोग करें। निगम कर्मी को अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित सही जानकारी देकर उसे दुरुस्त कराएं। संपत्ति सत्यापित होने से उनकी संपत्ति के साथ कोई अन्य व्यक्ति छेड़छाड़ व उनसे धोखाधड़ी नहीं कर सकेगा।






22 अप्रैल को वार्ड सात के सेक्टर 17 और वार्ड 14 के पुराना हमीदा में लगेंगे शिविर



संपत्ति सत्यापित शिविरों की जानकारी देते निगमायुक्त आयुष सिन्हा व संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने बताया कि निगम द्वारा प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित व डाटा ठीक करने के लिए 22 अप्रैल को वार्ड सात के सेक्टर 17 के सामुदायिक केंद्र व वार्ड नंबर 14 के नागरिक सुविधा केंद्र पुराना हमीदा में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। इसके बाद 23 अप्रैल को वार्ड 15 में शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालय, 24 अप्रैल को वार्ड 16 में गीता मंदिर लेबर कॉलोनी, 25 मार्च को वार्ड 17 में सनातन धर्मशाला कैंप, 26 अप्रैल को वार्ड 16 की नंदा कॉलोनी की हिमाचल हितकारी सभा, 27 मार्च को वार्ड 19 के विष्णु नगर स्थित माता भगवती धर्मशाला में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह 29 अप्रैल को वार्ड 20 में ससौली के सरकारी स्कूल में, 30 अप्रैल को वार्ड 21 के कांसापुर स्थित परशुराम भवन में और एक मई को 22 वार्ड के कन्हैया चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में संपत्ति धारकों की संपत्तियों सत्यापित करने के साथ साथ ऑब्जेक्शन भी दर्ज किए जाएंगे।



https://ift.tt/uJDpevM
Next Post Previous Post

विज्ञापन