𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : कांग्रेस-भाजपा के चक्कर से बाहर आकर, अभय चौटाला जैसे किसानी को समझने वाले नेता को सांसद बनाएं- चढूनी

कुरूक्षेत्र लोकसभा में जो उम्मीदवार हैं उनमे एक तरफ दो बड़े पूंजीपति हैं और दूसरी तरफ किसानों की आवाज अभय चौटाला- गुरनाम सिंह चढ़ूनी



हरियाणा, डिजिटल डेक्स।। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ने अभय चौटाला को समर्थन उन्हें जितवाने के लिए किया है। 

भाजपा को मदद पहुंचाने के लिए नहीं। आज हमारे पास मौका है कि कांग्रेस-भाजपा के चक्कर से बाहर आकर अभय चौटाला जैसे किसान व किसानी को समझने वाले नेता को सांसद बनाना चाहिए। 
पिहोवा में जनसंपर्क अभियान में चढ़ूनी ने अभय के लिए वोट की अपील की। 


उन्होंने कहा कि आपके पास एक अवसर आ रहा है कि आप किसे चुनेंगे। आपके सामने जो उम्मीदवार हैं, वे दो बड़े पूंजीपति हैं और एक किसानों की आवाज अभय चौटाला है। एक भाजपा प्रत्याशी पर कोयला घोटाले का आरोप है। 

आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार भी देश का बड़ा पूंजीपति है। पूंजीपति हर काम पैसे के लिए करते हैं। कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार अभय चौटाला ही ऐसे हैं, जो किसान के बारे में जानते हैं। 

जिंदल व गुप्ता किसान के बारे कुछ नहीं जानते। इसीलिए आपको हरियाणा से देश में अपनी आवाज बुलंद करनी है। आप चाहते हो कि संसद में आपकी आवाज बुलंद हो तो आपको मेहनत करनी पड़ेगी। 

चढ़ूनी ने कहा कि लोग कहते हैं कि किसान यूनियन ने चौटाला को समर्थन भाजपा की मदद के लिए दिया है लेकिन मैं बता दूं कि हमने अभय चौटाला का समर्थन जीतने के लिए किया है। 

यदि अभय चौटाला जीत जाते हैं तो भाजपा को फायदा कैसे होगा? यदि लोग अभय के लिए वोट मांगते हैं और अभय को जितवाते हैं तो कैसे भाजपा की मदद होगी? चढ़ूनी ने कहा कि सुशील गुप्ता किसान व किसानी को नहीं जानते। 

उन्होंने आज तक किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। आप किसी को हराने या जितवाने के लिए नहीं बल्कि खुद जीतने के लिए वोट डालें। लोगों के पास जाएं, लोगों को अभय चौटाला को जितवाने के लिए तैयार करें। भाजपा-कांग्रेस के चक्कर से बाहर आएं। 

किसान आंदोलन में साथ देने, किसानों की आवाज उठाने के लिए अभय चौटाला का समर्थन किया है। यदि किसानों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा तो आने वाले समय में न तो जमीन बचेगी और न ही किसान बचेगा। 

इसीलिए अपनी फसल बचानी है तो किसान नेता अभय चौटाला को जितवाएं। यदि अभय चौटाला जीतेंगे तो हरियाणा में भी इनेलो की सरकार बनेगी। 

पूरी तरह से सोच-समझ कर अभय चौटाला का समर्थन किया है। किसानों का फर्ज बनता है कि वे गांव दर गांव जाकर अभय चौटाला के लिए वोट मांगें। लोगों को मनाएं।

ये भी पढ़ें:
झज्जर : बहुमत के लिये आवश्यक 45 विधायक भाजपा के पास नहीं हैं, इसलिये विधानसभा भंग हो- दीपेंद्र हुड्डा
https://ift.tt/940so3B
Next Post Previous Post

विज्ञापन