संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

आज का मौसम: आज बदल सकता है मौसम का मिजाज, जानें पूरे भारत का आज का मौसम

आज का मौसम: 5 December Wather Update:  उत्तर भारत समेत मध्य भारत में हल्की ठंड बढ़ने लगी है। वहीं कई राज्यों में तेज़ हवाओं से ठंडी का ज़्यादा एहसास हो रहा है। सामान…

चित्र

 

5 December 2024 Weather Update



आज का मौसम: 5 December Wather Update: उत्तर भारत समेत मध्य भारत में हल्की ठंड बढ़ने लगी है। वहीं कई राज्यों में तेज़ हवाओं से ठंडी का ज़्यादा एहसास हो रहा है।

सामान्य तौर पर, 5 दिसंबर 2024 को भारत में मौसम का अनुमान इस प्रकार है:

उत्तर भारत: उत्तर भारत में अधिकांश हिस्सों में सर्दी का मौसम होगा। कई जगहों पर कोहरा और हल्की शीतलहर चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

दक्षिण भारत: दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा। कुछ तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विशेष रूप से तमिलनाडु और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण भारी तबाही मची थी।

पूर्व भारत: पूर्व भारत में भी सर्द मौसम रहने की संभावना है।  कई जगहों पर कोहरा और ठंडी हवाएं चलेगी। 

पश्चिम भारत: पश्चिम भारत में भी सर्दी का मौसम रहा होगा। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। विशेष रूप से महाराष्ट्र में फेंगल तूफान के प्रभाव से कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश: अगले चार दिन तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को उच्च पर्वतीय इलाकों और मध्यवर्ती क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार है।

कश्मीर: कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 8 दिसंबर की देर रात से 9 दिसंबर की सुबह तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार है।

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

टिप्पणियाँ

Most Reading Posts