Haryana Weather Update: पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगा रात का तापमान, 5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

 


चंडीगढ़:  पंजाब और हरियाणा में शुष्क मौसम के साथ अगले कुछ दिनों के दौरान पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना के साथ क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है।

2 डिग्री बढ़ेगा तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा शनिवार को जारी एक बुलेटिन में बताया गया है कि 7 फरवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमशः 4.5 और 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि हरियाणा में यह सामान्य से क्रमशः 4.1 और 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

बन रहा है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि 5 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है और इसके प्रभाव से जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से लेकर छिटपुट बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

8 फरवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।


Next Post Previous Post

विज्ञापन