𝐇𝐚𝐫𝐲𝐚𝐧𝐚 𝐃𝐞𝐬𝐤 : भाजपा की लोकप्रियता को देख विपक्षी दल करवा रहा है किसान आंदोलन : पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर

किसान आंदोलन को लेकर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का बयान

भाजपा की लोकप्रियता को देख विपक्षी दल करवा रहे हैं इस तरह का काम

भाजपा ने दिया है किसानों को सम्मान, हरियाणा में 14 फसलों पर मिलता है हरियाणा में 14 फसलों पर मिलता है एमएसपी

पंजाब सरकार बताएं कितनी फसलों पर एमएसपी पर होती है खरीद




रोहतक DIGITAL DESK  ||   पंजाब के किसान दिल्ली को घेरने के लिए एक बार फिर से दिल्ली कुछ करने को तैयार है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेता विपक्षी पार्टियों द्वारा उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया है कि इस आंदोलन के पीछे आम आदमी पार्टी व कांग्रेस शामिल है। क्योंकि उनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को सम्मान दिया है। यही नहीं उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उस समय किसानों की याद नहीं आई जब स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करनी थी। लेकिन भाजपा ने तो एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान किया है। जहां तक एमएसपी लागू करने की बात है तो हरियाणा में 14 फसलों पर एमएसपी के दाम लागू है। लेकिन पंजाब सरकार यह बताएं कि वह कितनी फसलों पर एमएसपी दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि किसान संगठनों को केवल विपक्षी राजनीतिक दलों ने उकसा रखा है। लेकिन अब जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है।


READ ALSO  -  Kisan Andolan 2.0 पर विज का बड़ा बयान -  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें जो करना पड़ेगा, वह हम करेंगें’ - विज

https://ift.tt/EpFrcSA
Next Post Previous Post

विज्ञापन