𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : अजय की मौत का खुलसा - पत्नी व उसकी सहेली ने की अजय की ह्त्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना शहर जगाधरी की पुलिस टीम ने देवी लाल आयुर्वेदिक कालेज के पास मिले शव के बारे में किया खुलासा


हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी व उसकी सहेली को किया गिरफ्तार






यमुनानगर DIGITAL DESK  ||  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शहर जगाधरी की पुलिस टीम ने दिनांक 21 मार्च को चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कालेज के सामने मैदान में हत्या कर अजय का शव फेंकने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में मृतकअजय की पत्नी कोमल व कोमल की सहेली सोनम को गिरफ्तार कर लिया। कोमल ने अपने प्रेमी अमित व सहेली के साथ मिलकर उसकी हत्या की। बाद में शव को मैदान में फेंक दिया था। किसी को उसकी पहचान न हो। इसलिए शव को जला दिया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्याय हिरासत में भेज दिया। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



थाना प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने बताया कि माडल टाउन निवासी विकास का चौधरी देवी लाल कालेज के सामने खेत है। उनके चौकीदार राकेश ने 21 मार्च की दोपहर खाली मैदान में शव पड़ा देखा। मृतक की गर्दन आधी कटी हुई थी। पेट पर भी ब्लेड से निशान बने हुए थे। बाद में जब चौकीदार ने नजदीक जाकर देखा तो पता लगा कि शव को जलाकर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया था। हालांकि शव पूरी तरह से नहीं जल सका। मृतक की बाजू पर काेमल व अजय कुमार लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी व काल डिटेल खंगाली। जिससे मृतक की शिनाख्त बिहार निवासी अजय कुमार के रूप में हुई थी। पूछताछ में सामने आया कि अजय व कोमल यहां गोल्डनपुरी में रहते थे। कुछ समय से अजय उसे छोड़कर बिहार चला गया था।





इस दौरान कोमल अमित कुमार के संपर्क में आ गया। कोमल के साथ उसकी एक सहेली सोनम भी रहती थी। इस बीच अजय दोबारा उसके पास आ गया और उसे अपने साथ बिहार लेकर जाने का दबाव बनाने लगा। जिस पर कोमल ने अपनी सहेली सोनम व अमित को इस बारे में बताया तो उन्होंने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। 20 मार्च की रात को योजना के तहत उन्होंने अजय की हत्या कर दी। इसके बाद शव को ई रिक्शा में डालकर मैदान में फेंक दिया था। थाना प्रबंधक ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 





READ ALSO  - 
https://ift.tt/4bLcxGn
Next Post Previous Post

विज्ञापन