𝐘𝐚𝐦𝐮𝐧𝐚𝐧𝐚𝐠𝐚𝐫 𝐍𝐞𝐰𝐬 : छोटी लाइन पर बने नालों से अवैध कब्जे व गंदगी हटाकर की पानी की निकासी

कुछ दिन पहले संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने मुआयना कर दिए थे अधिकारियों को निर्देश







यमुनानगर DIGITAL DESK  ||   नगर निगम की टीम ने मंगलवार को वार्ड 15 में छोटी लाइन पर नालों पर किए अवैध कब्जे हटाकर पानी की निकासी का समाधान कराया। कुछ दिन पहले ही संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने इन स्थानों का जायजा लेकर अधिकारियों को पानी की निकासी व सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद निगम की टीम द्वारा यहां ब्लॉक पड़े नालों को साफ किया। जहां अवैध कब्जा था, उसे हटाया गया। इसके बाद इसकी गहनता से सफाई की। निगम अधिकारियों ने आसपास के लोगों को चेताया कि यदि नालों व नालियों पर कब्जा क पानी का अवरुद्ध किया तो विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।







बता दें कि कुछ दिन पहले उद्योग व्यापार मंडल हरियाणा की ओर से नगर निगम में पानी की निकासी व सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत की गई थी। जिसके बाद संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने निगम अधिकारियों व उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लॉक पड़े नाले की सफाई करने और अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसी को लेकर मंगलवार को सफाई शाखा के एएसआई सुमित लाठर, इंजीनियरिंग शाखा के संबंधित जेई व अन्य कर्मचारियों की टीम ने छोटी लाइन पर पहुंची। यहां निगम की टीम ने रादौर रोड से छोटी लाइन पर बने नालों पर कई जगह कब्जे मिले। कुछ दुकानदारों द्वारा नालों पर थड़े बनाए हुए थे। तो कहीं, नालों पर मिट्टी व अन्य सामग्री डालकर बंद किया हुआ था। इससे नाला ब्लॉक होने पर पानी की निकासी नहीं हो रही थी।





निगम की टीम ने जेसीबी के माध्यम से नालों पर बने अवैध कब्जे हटवाए। इसके साथ ही कर्मियों ने नालों से गंदगी, मिट्टी व कंक्रीट साफ कर ब्लॉकेज का खत्म किया। संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन स्थानों पर नाला क्षतिग्रस्त है, उसे सही किया जाए। नालों की सफाई के बाद उन्हें दुरुस्त किया जाएगा। संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने आमजन से अपील की कि वह नगर निगम द्वारा बनाए गए नालों व नालियों में ठोस कचरा, मिट्टी, कंक्रीट व अन्य सामग्री न डाले। इससे नाले व नालियां ब्लॉक होती है और पानी की निकासी नहीं हो पाती है। जिससे आमजन को परेशानी होती है।




https://ift.tt/BgUFDji
Next Post Previous Post

विज्ञापन