भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ देखा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री लखपति दीदी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
यमुनानगर DIGITAL DESK || अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर में आयोजित लखपति दीदी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनन्द ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लखपति दीदी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और उनका संबोधन सुना।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। सरकार द्वारा पूरे देश में स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश की पांच हजार महिलाओं को ड्रोन चलाने का कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि वह प्रति वर्ष एक लाख रुपए से अधिक कमा सकें।
समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनन्द ने कहा कि स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बेचने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बस-स्टैंड पर दुकान उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इसी तरह मुख्यालय पर साझा बाजार की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वरोजगार के रूप में चलाई जा रही योजनाओं को अपनाकर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाएं। हरियाणा आजीविका ग्रामीण मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के द्वारा महिलाओं को सक्षम बनाया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही है। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को ड्रोन चलाने का डेमो भी दिया गया।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद पंकज सेतिया, डिप्टी सीईटो जसविन्द्र सिंह, डीपीएम देवेन्द्र शर्मा, भाजपा महामंत्री कृष्ण सिंगला, मण्डल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, विभोर पाहुजा, पूजा मोंगा, ऊषा कश्यप, जंग शेर सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
टिप्पणियाँ